रामपुर: सपा सांसद आजम, शहर विधायक डॉ.तजीन और अब्दुल्ला की जन्म प्रमाण मामले में हुई सुनवाई
रामपुर,अमृत विचार। सपा सांसद आजम खां, शहर विधायक डा.तजीन फात्मा, और अब्दुल्ला आजम खां की दो-दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। भाजपा नेता आकाश सक्सेना हनी को बयान दर्ज कराने आना था।लेकिन उनके अधिवक्ता द्वारा कोर्ट में स्थगन प्रार्थना पत्र दिया गया।कोर्ट ने आकाश सक्सेना हनी को गवाही के …
रामपुर,अमृत विचार। सपा सांसद आजम खां, शहर विधायक डा.तजीन फात्मा, और अब्दुल्ला आजम खां की दो-दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। भाजपा नेता आकाश सक्सेना हनी को बयान दर्ज कराने आना था।लेकिन उनके अधिवक्ता द्वारा कोर्ट में स्थगन प्रार्थना पत्र दिया गया।कोर्ट ने आकाश सक्सेना हनी को गवाही के लिए सम्मन जारी किया गया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 27 अगस्त को होगी।
गौरतलब है कि भाजपा नेता आकाश सक्सेना हनी ने वर्ष 2019 में थाना गंज में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि सपा सांसद आजम खां ने अपने बेटे अब्दुल्ला आजम खां के दो -दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाए।एक लखनऊ से तो दूसरा रामपुर से,जिसमे जन्म तिथि अलग-अलग दर्शायी गई। पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की।
जिसमे तीनों की सुप्रीम कोर्ट से जमानत इस शर्त के साथ मंजूर की गई कि वादी मुकदमा आकाश सक्सेना हनी चार हफ्ते में अपने बयान दर्ज कराए।पूर्व में कोर्ट द्वारा आजम खां,डा.तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम पर डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र खारिज करते हुए आरोप तय कर दिए है।
गुरुवार को भाजपा नेता आकाश सक्सेना के बयान दर्ज होने थे।लेकिन वह कोर्ट नहीं पहुंचे।उनके अधिवक्ता द्वारा कोर्ट में स्थगन प्रार्थना पत्र दिया गया।कोर्ट ने पुन:आकाश सक्सेना हनी को सम्मन जारी करते हुए 27 अगस्त को कोर्ट में उपस्थित होने के आदेश दिए हैं।वहीं दूसरी ओर पासपोर्ट और पैनकार्ड के मामले में भी सुनवाई हुई।कोर्ट ने तीनों मुकदमों की सुनवाई के लिए 27 अगस्त की तारीख तय की है।
