लखनऊ: नियुक्ति पत्र को लेकर कृषि निदेशालय के गेट पर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित होने के बाद बद भी कृषि निदेशालय अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं दे पा रहा है। विभागीय लापरवाही को देखते हुए काफी संख्या अभ्यर्थियों ने ​कृषि निदेशालय के गेट पर गुरुवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने कहा कि 2018 अगस्त माह में आवदेन मांगे गये थे, …

लखनऊ। यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित होने के बाद बद भी कृषि निदेशालय अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं दे पा रहा है। विभागीय लापरवाही को देखते हुए काफी संख्या अभ्यर्थियों ने ​कृषि निदेशालय के गेट पर गुरुवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने कहा कि 2018 अगस्त माह में आवदेन मांगे गये थे, 2019 फरवरी माह में उन्होंने परीक्षा दी और सितंबर 2020 में ​परिणाम जारी किया गया, इसके बाद अभिलेख सत्यापन का कार्य किया गया और अंतिम परिणाम जून 2020 में जारी कर दिया गया।

अभ्यर्थियों ने कहा कई बार आश्ववासन के बाद अभी उन्हें नियुक्ति नहीं दी गयी है। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि विभाग के निदेशक भी सही से जवाब नहीं देते हैं और मिलने से भी कतराते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले 15 अगस्त से पहले-पहले नियुक्ति पत्र दिए जाने का वादा किया गया था, लेकिन 26 अगस्त बीत जाने के बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया। ​

अभ्यर्थी निर्मल कुमार, रवि यादव, रवि गुप्ता समेत कई अभ्यर्थियों ने निदेशालय में प्रवेश का भी प्रयास किया लेकिन उनको पुलिस बल ने रोक लिया। अभ्यर्थियों ने कहा कि कृषि मंत्री की ओर से भी ट्ववीट कर ​नियुक्ति किए जाने की बात कही गयी थी लेकिन अभी उन्हों नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया है।

संबंधित समाचार