संभल: खेत में पड़ा मिला युवक का शव, सनसनी
संभल,अमृत विचार। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के जंगल में गन्ने के खेत में युवक का शव मिला। गुरुवार सुबह में गांव की कुछ महिलाएं जंगल में शौच करने के लिए गईं तो शव को देखा। महिलाओं ने शव के बारे में लोगों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक का …
संभल,अमृत विचार। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के जंगल में गन्ने के खेत में युवक का शव मिला। गुरुवार सुबह में गांव की कुछ महिलाएं जंगल में शौच करने के लिए गईं तो शव को देखा। महिलाओं ने शव के बारे में लोगों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक का शव देखा तो चेहरे पर हथियार के कई निशान मिले।
पुलिस को मामला संदिग्ध लगा तो सीओ को जानकारी दी। सीओ और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव की शिनाख्त करने की कोशिश की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल, गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के हुलकाबाद गांव निवासी चंद्रपाल सिंह के गन्ने के खेत में मिले शव के हाथ पर शिवचरन लिखा है। पुलिस ने पांच घंटे युवक के शव की शिनाख्त करने का प्रयास करने में जुटी रही।
पुलिस ने युवक के शव का फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए, लेकिन पांच घंटे बाद तक शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने युवक के चेहरे पर धारधार हथियार से हत्या करने की आशंका जताई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सैना ने सीओ राकेश को शव के बारे में जानकारी दी। सीओ गुन्नौर फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। शिनाख्त न होने के बाद पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव से 500 मीटर दूरी पर पड़ा मिला शव
चंद्रपाल का खेत गांव से लगभग 500 मीटर की दूरी पर है। खेत में बड़े-बड़े गन्ने की फसल खड़ी है। वहीं जब गांव के लोगों को शव होने के बारे में जानकारी हुई, तो देखने वाले ग्रामीणों का हुजूम लग गया। वहीं लोगों ने संपर्क वाले लोगों से फोन पर संपर्क किया। इसके बाद भी युवक के शव की जानकारी नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार देर रात में कोई व्यक्ति शव को डालकर गया है।
गन्ने के खेत में युवक के शव होने के बारे में जानकारी हुई थी। मृत युवक की 23 से 26 वर्ष के बीच की आयु है। शिनाख्त करने का प्रयास किया है, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने का इंतजार है। सीओ राकेश कुमार, गुन्नौर।
