संभल-हसनपुर मार्ग पर शराबी युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल,अमृत विचार। नखासा क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर में शराब के नशे में युवक संभल-हसनपुर मार्ग पर लेट गया। युवक लोगों को गाली-गलौज कर रहा था। इससे कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को शराब के नशे में युवक के बारे में जानकारी हुई तो युवक को सड़क से हटाया। तब वाहन …

संभल,अमृत विचार। नखासा क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर में शराब के नशे में युवक संभल-हसनपुर मार्ग पर लेट गया। युवक लोगों को गाली-गलौज कर रहा था। इससे कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को शराब के नशे में युवक के बारे में जानकारी हुई तो युवक को सड़क से हटाया।

तब वाहन का आवागमन शुरू हुआ। वहीं, लोगों ने युवक को एक जुगाड़ गाड़ी पर बैठाकर घर भिजवा दिया है। असमोली के गांव पानी निवासी विजय गुरुवार सुबह में काम से बाइक पर सवार होकर संभल आया था। युवक अपना काम निपटाने के बाद शराब पीकर नशे में घर जा रहा।

जैसे ही युवक थाना नखासा के गांव रिठाली के पास पहुंचा तो बाइक रोकी और सड़क पर लेटकर हाईवोल्टेज ड्रामा करना शुरू कर दिया। सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को गाली-गलौज और अभद्रता करने लगा। शव के नशे में युवक ने बड़े वाहनों को सड़क पर रुकवा दिए।

संबंधित समाचार