लखनऊ: चार कुंटल प्रतिबंधित मांस के साथ शातिर गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रतिबंधित मांस का कारोबार करने वाले एक शातिर को बाजारखाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पांच साथी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। शातिर के कब्जे से टीम ने चार कुंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। जिसे वह निजी कार में भरकर राजधानी के मीट कारोबारियों को सप्लाई …

लखनऊ। प्रतिबंधित मांस का कारोबार करने वाले एक शातिर को बाजारखाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पांच साथी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। शातिर के कब्जे से टीम ने चार कुंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। जिसे वह निजी कार में भरकर राजधानी के मीट कारोबारियों को सप्लाई करने आया था। वह प्रतिबंधित मांस की सप्लाई कर पाता इससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा।

प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मेराज है और वह ठाकुरगंज इलाके का रहने वाला है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अभियुक्त को भदेवां स्थित कूड़ाघर के पास से पकड़ा गया है। इसके कब्जे से पुलिस ने चार कुंटल प्रतिबंधित मांस के साथ ही एक सेंट्रो कार भी बरामद की है। इसी कार के जरिए मांस को एक से दूसरे जिले में पहुंचाया जाता था।

पुलिस पूछताछ में शातिर ने बताया की लखनऊ-बाराबंकी की सीमा पर स्थित कुर्सी जंगल में वह लोग जानवरों को काटने का काम करते हैं। यहां जानवरों को काटे जाने के बाद उनका मांस विशेषकर लखनऊ के बिल्लौचपुरा में स्थित मीट कारोबारियों के यहां करते थे। इस काम में उसके पांच अन्य साथी भी उसकी मदद करते हैं। पुलिस अब शातिर के फरार पांच साथियों की तलाश में जुटी है।

संबंधित समाचार