अयोध्या: दुपट्टे के सहारे विवाहिता ने फांसी लगाकार की आत्महत्या, सदमे में परिजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र के मवई कला गांव में 35 वर्षीय विवाहिता फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने को शव को कब्जे में लिया है। जानकारी के मुताबिक मवई कला गांव निवासी रामकेवल की पुत्री रीता का विवाह कुमारगंज थाना क्षेत्र के गोकुला गांव …

अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र के मवई कला गांव में 35 वर्षीय विवाहिता फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने को शव को कब्जे में लिया है। जानकारी के मुताबिक मवई कला गांव निवासी रामकेवल की पुत्री रीता का विवाह कुमारगंज थाना क्षेत्र के गोकुला गांव निवासी एक युवक के साथ हुआ था।

किंतु पति-पत्नी में विवाद के चलते रीता अपने मायके में ही माता पिता के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि रीता के पति ने अपना दूसरा विवाह कर लिया जिसकी जानकारी के बाद से वह अवसाद में रहने लगी थी। रीता एक प्राइमरी स्कूल में रसोईया का काम करती थी। घटना के समय पिता रामकेवल अपनी पत्नी को विद्यालय पहुंचाने गए थे। लोगों के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे वह शौच के लिए घर से बाहर बाग की तरफ निकली थी। जहां एक पेड़ की डाल से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उसकी मां को छोड़कर जब उसका पिता घर वापस लौट रहे थे तभी उनकी नजर बाग की तरफ पड़ी। बेटी को फांसी पर लटका देख आवक रह गए। देखते ही देखते भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना इनायत नगर पुलिस को दी। एसएसआई प्रदीप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पंचनामा कर विधिक कार्रवाई शुरू की। आत्महत्या की खबर पर लोग सन्न रह गए। तरह तरह की बातें होती रहीं।

संबंधित समाचार