बरेली: सांसद और विधायक का करीबी बताकर धमका रहा सूदखोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 20 हजार रुपये के बदले दो लाख रुपये की मांग करने वाले सूदखोर ने महिला को कभी पुलिस बताकर फोन कराया तो कभी उसका मकान सील करने की धमकी दी। अब जब उस पर रिपोर्ट दर्ज हो गई तो वह सांसद और विधायकों के करीबियों से फोन करके उसे रिपोर्ट वापस लेने …

बरेली, अमृत विचार। 20 हजार रुपये के बदले दो लाख रुपये की मांग करने वाले सूदखोर ने महिला को कभी पुलिस बताकर फोन कराया तो कभी उसका मकान सील करने की धमकी दी। अब जब उस पर रिपोर्ट दर्ज हो गई तो वह सांसद और विधायकों के करीबियों से फोन करके उसे रिपोर्ट वापस लेने की धमकी दे रहा है।

सुभाषनगर के तिलक कॉलोनी निवासी गीता शर्मा ने बताया कि 2013 में उनके पिता ने वहीं के रहने वाले सूदखोर राम रहीश से 20 हजार रुपये का कर्जा लिया था। उसे जब जानकारी हुई तो उसने राम रहीश को 25 हजार रुपये लौटा दिए। अब आठ साल बाद आरोपी उनसे दो लाख रुपयों की मांग कर रहा है। वह दिल्ली में रह रही गीता को कभी पुलिसवालों से फोन कराकर धमकाता है तो कभी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की धमकी देता है।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। अब वह महिला को विधायक और सांसद के करीबियों से फोन करके धमकी दिलवा रहा है। उसका कहना है कि यदि वह अपनी रिपोर्ट वापस नहीं लेगा तो वह उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज करा देगा। महिला ने इसकी शिकायत फिर से एसएसपी से की है।

संबंधित समाचार