बरेली: एलाइंस एयर की फ्लाइट लेकर आई 270770 वैक्सीन की डोज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एलाइंस एयर की बरेली-दिल्ली की सप्ताह में हर दिन हवाई सेवा गुरुवार से शुरू हो गई। गुरुवार की फ्लाइट दिल्ली से यात्रियों के संग कोरोना वैक्सीन की 270770 डोज भी लेकर आई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एयरपोर्ट से वैक्सीन को लेकर स्टोर में पहुंचाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार …

बरेली, अमृत विचार। एलाइंस एयर की बरेली-दिल्ली की सप्ताह में हर दिन हवाई सेवा गुरुवार से शुरू हो गई। गुरुवार की फ्लाइट दिल्ली से यात्रियों के संग कोरोना वैक्सीन की 270770 डोज भी लेकर आई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एयरपोर्ट से वैक्सीन को लेकर स्टोर में पहुंचाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को जिले में मेगा वैक्सीनेशन चलाया जाएगा। मेगा वैक्सीनेशन में 80 हजार लोगों को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य रखा गया है।

गुरुवार को सप्ताह में प्रत्येक दिन के लिए पहली बार शुरू हुई फ्लाइट में यात्रियों की संख्या कम थी। इधर, सरकार ने बरेली समेत पांच जिलों के लिए कोरोना वैक्सीनेशन की खेप हवाई मार्ग से भेज दी। करीब 8 क्विंटल वजन की वैक्सीन लेकर हवाई जहाज बरेली लेकर पहुंचा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार एक बजे फ्लाइट एयरपोर्ट पहुंची।

एक घंटा रुकने के बाद 46 यात्रियों को लेकर दिल्ली रवाना हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार शासन की ओर से आई दो लाख से अधिक वैक्सीन की डोज में बरेली के लिए 78,200, बदायूं 52,000, पीलीभीत 32,870, शाहजहांपुर- 48,700, बिजनौर- 59,000 के लिए दी जाएगी।

बरेली-दिल्ली फ्लाइट के माध्यम से गुरुवार को बरेली के साथ चार अन्य जिलों की कोरोना वैक्सीन आई है। दूसरे जिलों को शेड्यूल के हिसाब से वक्सीन भेजी जाएगी। शुक्रवार को मेगा वैक्सीनेशन के तहत 80 हजार लोगों को वैक्सीनेशन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके अनुरूप कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। -डा. आरएन सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।

संबंधित समाचार