Assam: उग्रवादियों ने दीमा हसाओ में सात ट्रक फूंके, पांच ड्राइवरों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

असम। असम के दीमा हसाओ जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने कोयला ले जा रहे पांच ट्रक चालकों की हत्या कर दी और उनके वाहनों में आग लगा दी।  पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि दियुनमुख पुलिस थाने से करीब पांच किलोमीटर दूर रंगेरबील इलाके में बृहस्पतिवार रात ‘दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी’ के संदिग्ध उग्रवादियों ने …

असम। असम के दीमा हसाओ जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने कोयला ले जा रहे पांच ट्रक चालकों की हत्या कर दी और उनके वाहनों में आग लगा दी।  पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि दियुनमुख पुलिस थाने से करीब पांच किलोमीटर दूर रंगेरबील इलाके में बृहस्पतिवार रात ‘दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी’ के संदिग्ध उग्रवादियों ने ट्रकों पर गोलियां चलाई।

पुलिस ने कहा कि उग्रवादियों ने दो ट्रक ड्राइवरों की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि तीन अन्य को उनके वाहनों के साथ जलाकर मार डाला। उन्होंने बताया कि ट्रक दीमा हसाओ के उमरांगशु से कोयला लेकर होजई जिले के लंका जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि उग्रवादियों को पकड़ने के लिए सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ट्रक मालिकों ने दावा किया कि उग्रवादियों ने उनसे पैसे की मांग की थी। उन्होंने अधिकारियों से पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

संबंधित समाचार