छत्तीसगढ़: सुकमा जिले में नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के केरलापाल थाने में दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। बस्तर आई जी पी सुंदरराज ने बताया कि सुकमा जिले के ग्राम बोड़कों और फूलबाड़ी के निवासी दो नक्सलियों ने कल केरलापाल थाने में आत्मसमर्पण किया है। इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण करने के बाद प्रशासन को पुलिस का सहयोग करने …
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के केरलापाल थाने में दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। बस्तर आई जी पी सुंदरराज ने बताया कि सुकमा जिले के ग्राम बोड़कों और फूलबाड़ी के निवासी दो नक्सलियों ने कल केरलापाल थाने में आत्मसमर्पण किया है।
इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण करने के बाद प्रशासन को पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि इसीतरह दंतेवाड़ा जिले में इनामी नक्सली बुधरा सोढ़ी उर्फ सोढ़ी भास्कर और मनकी आलामी ने भी दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव की उपस्थिति में आत्मसमर्पण किया है।
