लखनऊ: सख्ती से नाइट कर्फ्यू लागू, जानें अब कैसे मना पाएंगे जन्माष्टमी?
लखनऊ। नाइट कर्फ्यू में बढ़ती सख्ती को देखते हुए जन्माष्टमी का रंग फीका होता नजर आ रहा है। भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव रात के बारह बजे के बाद मनाया जाता है। वहीं सरकार के आदेश अनुसार रात 10 बजे के बाद से नाइट कर्फ्यू शरु हो जाता है। ऐसे में मथुरा के साथ प्रदेश के …
लखनऊ। नाइट कर्फ्यू में बढ़ती सख्ती को देखते हुए जन्माष्टमी का रंग फीका होता नजर आ रहा है। भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव रात के बारह बजे के बाद मनाया जाता है। वहीं सरकार के आदेश अनुसार रात 10 बजे के बाद से नाइट कर्फ्यू शरु हो जाता है। ऐसे में मथुरा के साथ प्रदेश के और मंदिरों में जन्माष्टमी का रंग फीका हो सकता है। कोरोना कोल में भले ही प्रदेश में केस कम हो गए हो लेकिन नाइट कर्फ्यू अभी भी जारी है।
बाजारों में रौनक लौट आई है पर कृष्णजन्म रात 12 के बात ही मनाया जाता है। अब जन्मउत्सव का जलसा वैसा नहीं हो सकेगा जिसकी उम्मीद लगायी जा रही थी। अब पुजारी ही मंदिरों में कृष्णजन्मोत्सव मना सकेंगे और लोग अपने अपने घरों में जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाएंगे।
नाइट कर्फ्यू का अब सख्ती से पालन किया जाएगा। टीम-9 की बैठक में सीएम योगी ने कोरोना को लेकर खास निर्देश दिए हैं। नाइट कर्फ्यू में सख्ती की जाएगी। पुलिस टीम अब रात 10 बजे से पहले हूटर बजाकर जनता को चेतावनी देगी ताकि 10 बजे तक दुकानें बंद हो जाएं और आम जंता सड़कों पर न घूमें। सीएम ने कहा कि अलग-अलग प्रदेशों में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसके चलते हमें भी कड़ी सख्ती बरतनी होगी। कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाना बहुत जरूरी है।
