अल्मोड़ा: पहाड़ी टूटने से मलबे में दबी फौजी की पत्नी, खतरे में आए तेरह परिवारों ने छोड़ा घर
अल्मोड़ा / पिथौरागढ़ , अमृत विचार। धारचूला के नेपाल सीमा से लगे बलुआकोट क्षेत्र के जोशीगांव में गुरुवार को एक पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी दरकने के कारण पानी भरने गई एक महिला इक मलबे की चपेट में आ गई और उसके नीचे दब गई। हादसे के बाद जहां पूरे गांव में अफरा तफरी मची हुई …
अल्मोड़ा / पिथौरागढ़ , अमृत विचार। धारचूला के नेपाल सीमा से लगे बलुआकोट क्षेत्र के जोशीगांव में गुरुवार को एक पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी दरकने के कारण पानी भरने गई एक महिला इक मलबे की चपेट में आ गई और उसके नीचे दब गई। हादसे के बाद जहां पूरे गांव में अफरा तफरी मची हुई है। वहीं सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके की ओर रवाना हो गई है।
गुरुवार की शाम बलुवाकोट बाजार से करीब छह किमी दूर जोशीगांव में जोर की आवाज के साथ एक पहाड़ी दरक गई और भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी का यह मलबा गांव से बीस मीटर की दूरी तक पहुंच गया।
हादसे के समय जोशीगांव निवासी फौजी हरीश भट्ट की 23 वर्षीय पत्नी पशुपति भट्ट पास के ही एक प्राकृतिक स्रोत से पानी भर रही थी। जो पहाड़ी टूटने से गिरे मलबे की चपेट में आ गई और उसमें दब गई। पूर्व सरपंच चंचल सिंह ने इसकी सूचना बलुआकोट थाने और डीएम पिथौरागढ़ को दी। जिसके बाद गांव में रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की टीम को भेजा गया है।
मलबे में दबकर लापता हुई पशुपति का पति सेना में कार्यरत है। जबकि उसका एक छोटा बच्चा भी है। इधर गांव में पहाड़ी के दरकने के कारण तेरह आवासीय मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं। इन परिवारों ने एहतियात के तौर पर अपने अपने घरों को छोड़ दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण पूरे गांव को खतरा बना हुआ है।
