अमेठी: पूर्व मंत्री संजय सविता ने कहा- सपा में ही है पिछड़े समाज का सम्मान
अमेठी। मिशन 2022 की सफलता में किसी तरह की कोई कसर न रह जाये। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश के जिलों में सर्व समाज के प्रतिनिधि आये दिन जिला पार्टी कार्यालय पर जा जाकर अपने समाज को जोड़ने व जागरूक का कार्य कर रहे है। इसके साथ अपने समाज के …
अमेठी। मिशन 2022 की सफलता में किसी तरह की कोई कसर न रह जाये। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश के जिलों में सर्व समाज के प्रतिनिधि आये दिन जिला पार्टी कार्यालय पर जा जाकर अपने समाज को जोड़ने व जागरूक का कार्य कर रहे है। इसके साथ अपने समाज के सच्ची हितैषी पार्टी के बारे में भी बता रहे हैं। तथा अपने समाज के वोट को सपा को देने के लिये प्रेरित कर रहे है। विदित हो कि समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नाई-सविता समाज की बैठक आयोजित हुई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री संजय सविता विद्यार्थी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने किया।कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव अरशद अहमद ने किया।
अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि सपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें सभी वर्ग व जातियों को सम्मान मिलता हैं। और सपा सरकार चहुँओर विकास की धारा बहती हैं। मोखय अतिथि अपने नाई-सविता समाज के स्वागत व जोश से अभिभूति होकर घोषणा की कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर समाज को मजबूत करने में वह और उनकी सरकार कोई कोर कसर नही छोड़ेगी। तथा समाज को नई दिशा व विकास की गति प्रदान की जायेगी। उन्होंने कहा कि हमारा समाज बहुत ही मजबूत है। सिर्फ हमें अपनी ताकत का एहसास करने की जरूरत है।
मुख्य अतिथि ने कहा कि सपा गरीबों और पिछड़ों के हक और हुकूक की लड़ाई हमेशा से लड़ती हुई चली आ रही है। सपा ने ही हमारे समाज के जननायक ठाकुर कर्पूरी की जयंती पर अवकाश घोषित कर समाज का सम्मान व गौरव बढ़ाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। लेकिन भाजपा की इस छल कपटी सरकार में दलित, पिछड़ों और अति पिछड़ों का जमकर शोषण व उत्पीड़न हो रहा है। सविता समाज को हक और अधिकार दिलाने का काम केवल समाजवादी पार्टी ही कर सकती है। समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें सविता समाज विकास के रास्ते पर चल सकता है। जहाँ पर समाज का आन बान सम्मान भी सुरक्षित रहेगा। जबकि अन्य पार्टियां सिर्फ गुमराह करके वोट लेने का कार्य करती हैं।परन्तु वोट लेने के बाद ही उनको को भूल जाती हैं।
उन्होंने समाज के लोगों को विश्वास दिलाया कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाये। जिससे प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्त्व में सरकार बन सके। जिससे निश्चित तौर पर प्रदेश व समाज का भला होगा, समाज आगे बढ़ेगा, विकास की नई इबारत लिखी जायेगी। नई पीढ़ी में बदलाव दिखेगा। पूर्व मंत्री ने सविता समाज के लोगों को जगाने के साथ जागरूक भी करने का कार्य किया। उन्होंने खुद की नजीर पेश करते हुये बताया कि यदि मेरे माता-पिता मुझे विश्वविद्यालय का मुंह न दिखाया होता तो न मैं शिक्षित हो पाता, न ही नेता बन पाता।
लेकिन हम अपने माता पिता के आशीर्वाद से शिक्षित भी हुये, और आपके बीच में समाजवादी पार्टी का नेता आया हूं, जिसकी वजह समाजवादी पार्टी के मुखिया की दरियादिली है। जो कि इस गरीब बेटे के ऊपर सपा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का हाथ, आशीर्वाद व विस्वाश है। यदि अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी न होती तो मैं आपके बीच का “लाल” पता नहीं कहां पर मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पाल रहा होता।
