गोरखपुर: ‘आप’ ने गगहा कांड के विरोध में दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। आज गगहा के भलुआंन गोलीकांड की मृतका काजल सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी गोरखपुर के अधिवक्ता प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मुकुल शाही की अगुवाई में एसएसपी गोरखपुर को ज्ञापन देना चाहा, मगर एसएसपी अपने कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। जिसके कारण वहां पर अधिवक्ता …

गोरखपुर। आज गगहा के भलुआंन गोलीकांड की मृतका काजल सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी गोरखपुर के अधिवक्ता प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मुकुल शाही की अगुवाई में एसएसपी गोरखपुर को ज्ञापन देना चाहा, मगर एसएसपी अपने कार्यालय में उपस्थित नहीं थे।

जिसके कारण वहां पर अधिवक्ता प्रकोष्ठ और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए और प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। बाद में प्रसासंन के संज्ञान लेने पर एसएसपी के पेशकार ने आकर ज्ञापन लिया एवं हत्यारों की शीघ्र गिरफ़्तारी का आश्वासन दिया। उसके बाद आम आदमी पार्टी ने वहाँ से अपना धरना समाप्त किया।

आम आदमी पार्टी के इस कार्यक्रम में भागीदारी की अधिवक्ता प्रकोष्ठ के सभी एडवोकेट प्रदेश सचिव मुकुल शाही, अध्यक्ष गोविंद उपाध्याय, जगदीश नारायण शुक्ला, शैलेंद्र चतुर्वेदी, ऐश्वर्य श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार, सुमित मिश्रा, अविनाश प्रजापति थे। इनके अतिरिक्त आम आदमी पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं में श्अशोक विश्वकर्मा, विनीत मिश्रा मोहम्मद फजील, धनंजय श्रीवास्तव जिला महासचिव अजय साहनी एवं जिला अध्यक्ष हरेंद्र यादव उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार