हल्द्वानी: हर दा की चुनौती, भाजपा नेता बताएं पोस्ट में क्या है आपत्तिजनक ?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने फेसबुक में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के गणेश रूप में दिखाए जाने वाली वायरल पोस्ट पर हुए विवाद को चुनौती दी है। हर दा ने भाजपा नेताओं को चुनौती दी है कि वे इस पोस्ट पर आपत्तिजनक कंटेंट दिखा दें। चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने फेसबुक में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के गणेश रूप में दिखाए जाने वाली वायरल पोस्ट पर हुए विवाद को चुनौती दी है। हर दा ने भाजपा नेताओं को चुनौती दी है कि वे इस पोस्ट पर आपत्तिजनक कंटेंट दिखा दें।

चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने फेसबुक पर एक पोस्ट वायरल कर कहा है कि भाजपा के सब नेताओं को मैं चुनौती देकर कहना चाहता हूं कि क्या ‘जयश्रीगणेश’ का उद्घोष कहीं से भी आपत्तिजनक है?  यदि गणेश गोदियाल जय गणेश का उद्घोष करके भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, कुशासन, महंगाई जैसे प्रश्नों पर प्रहार करते हुए दिखाई देते हैं तो भाजपा क्या उनके इस रूप से बौखला गई है।

यदि भाजपा नेताओं को कोई सैद्धांतिक आपत्ति है तो जनता को बताएं । उन्होंने कहा कि यह इत्तेफाक है कि भगवान श्री गणेश का जो नाम है,  वर्तमान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के माता-पिता ने शायद उनके स्वभाव को देखकर उनका भी वहीं नाम रखा। हर दा ने भाजपा नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कहा कि अब कोई त्रिवेंद्र है लेकिन नाम स्वरूप काम न करें। कोई तीरथ है लेकिन काम तीर्थ जैसे नहीं हो। कोई पुष्कर है तो वो चारधाम यात्रा प्रारंभ न कर सके तो ये सब भाजपा की कार्यशैली है।  कांग्रेस में यथा नाम तथा गुण से काम होता है। गणेश गोदियाल भविष्य में भी इन बिंदुओं पर हमला करते रहेंगे। भाजपा की बौखलाहट देखकर मुझे लग रहा है कि जो मैंने उद्घोष किया था बिल्कुल ठीक किया था।

क्या था मामला

हरीश रावत ने एक पोस्ट वायरल की थी कि इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को गणेश रूप में दिखाया था। गोदियाल के हाथ में कई शस्र दिखाए थे जो बेरोजगारी, महंगाई, कोरोना कुप्रबंधन आदि पर वार कर रहे थे। इस पोस्ट को लेकर भाजपा ने हर दा को घेरने की कोशिश की थी।

संबंधित समाचार