मुरादाबाद: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल
मुरादाबाद,अमृत विचार। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी मिलते वहां पहुंचे परिजन दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर ले गए। गांव रतनपुर कला निवासी अमित जन सुविधा …
मुरादाबाद,अमृत विचार। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी मिलते वहां पहुंचे परिजन दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर ले गए।
गांव रतनपुर कला निवासी अमित जन सुविधा केंद्र चलाता है। शुक्रवार को वह दोस्त सौरभ के साथ थाना क्षेत्र के गांव बकैनिया जा रहे थे। बकैनिया चौराहे पर उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर टेंपो में जा घुसी। हादसे में दोनों घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पीआरवी ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। डाक्टरों ने अमित व सौरभ की हालत नाजुक बताते हुए हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। परिजन उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले गए।
