हल्द्वानी: स्पा सेंटर में चल रहा था देह का धंधा, 3 युवतियों के साथ 5 युवक गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के स्पा सेंटरों की आड़ में लगातार देह व्यापार चलाने के मामले सामने आ रहा हैं, एक बार फिर पुलिस ने शहर के एक स्पा सेंटर से तीन युवतियों के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। लगातार पुलिस के अभियान के बाद भी शहर के स्पा सेंटरों में पुलिस का …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के स्पा सेंटरों की आड़ में लगातार देह व्यापार चलाने के मामले सामने आ रहा हैं, एक बार फिर पुलिस ने शहर के एक स्पा सेंटर से तीन युवतियों के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। लगातार पुलिस के अभियान के बाद भी शहर के स्पा सेंटरों में पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने पनचक्की चौराहे स्थित स्पा लाइफ में छापेमारी अभियान चलाया जहां तीन युवतियों सहित पांच युवक को गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने देह व्यापार को लेकर संचालक और मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है।
जांच में सामने आया है कि ये लाेग कस्टमर को व्हाट्सएप में लड़कियों की फोटो भेजते थे और यहीं से बुकिंग कराई जाती थी। इस धंधे में लिप्त लड़कियां झारखंड और दिल्ली की रहने वाली हैं साथ ही पकड़े गए युवक अमरोहा और हल्द्वानी के रहने वाले हैं।
छापेमारी अभियान में पुलिस ने मौके से मोबाइल सहित कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी पुलिस लगातार स्पा सेंटर में छापेमारी के दौरान न सिर्फ अनियमितताएं पकड़ी है बल्कि पहले भी देह व्यापार का भंडाफोड़ कर चुकी है। एक बार फिर एक स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर पुलिस ने अपनी इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वहीं मामले की पड़ताल करने मौके पर पुहंचे एसपी सिटी जगदीश चंद्र का कहना है कि शहर में अभियान लगातार चलाया जा रहा है, पकड़े गए लोगों से पूछताछ के बाद मामले की तह तक जाने के बाद और अधिक जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
