बिजनौर: गृह कलेश के चलते पति ने पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर/नूरपुर,अमृत विचार। कलयुगी पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही रात में ही पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी पति को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला …
बिजनौर/नूरपुर,अमृत विचार। कलयुगी पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही रात में ही पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी पति को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। गोपालपुर गांव निवासी सचिन पुत्र पप्पू सिंह की शादी करीब 8 वर्ष पूर्व जनपद बिजनौर के थाना रेहड के मोहल्ला सिंघाड़िया में बाबूराम की पुत्री लक्ष्मी से हुई थी।
गुरुवार की रात करीब 10 बजे पारिवारिक गृह कलेश के चलते सचिन ने तमंचे से अपनी पत्नी को गोली मार दी, जिसने उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे तथा मौका मुआयना किया।
पुलिस ने हत्यारे पति को तमंचे सहित हिरासत में ले लिया। तथा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में मृतका के भाई पिंटू पुत्र बाबूराम की ओर से पुलिस में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
