लखीमपुर खीरी: ट्रक में लगी आग, लाखों का सामान राख
गोलागोकर्णनाथ, अमृत विचार। दिल्ली बार्डर से सोनौली बार्डर को किराने का सामान भरकर जा रहे ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कड़ी मशक्कत के दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग स लाखों का सामान राख हो गया। मुरादाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव कोरवाको निवासी ट्रक चालक भूरा ने …
गोलागोकर्णनाथ, अमृत विचार। दिल्ली बार्डर से सोनौली बार्डर को किराने का सामान भरकर जा रहे ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कड़ी मशक्कत के दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग स लाखों का सामान राख हो गया।
मुरादाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव कोरवाको निवासी ट्रक चालक भूरा ने बताया कि वह अपने हेल्पर अखलाक के साथ ट्रक में दिल्ली गाजियाबाद बार्डर से परचून का सामान भरकर तीन दिन पूर्व सोनौली बार्डर के लिए निकला था। सुबह लगभग पांच बजे बाईपास मार्ग स्थित भुसौरिया चौराहा पार किया था।
चौराहे के किनारे खड़े मोहल्ला श्याम नगर कालोनी निवासी नाना परदे वाले ने ट्रक में आग लगी हुई देखकर बाइक से पीछा कर ट्रक रुकवाकर आग लगने की जानकारी दी। वह आग लगी देखकर ट्रक को वापस लाकर चौराहे के समीप लाकर आग बुझाने लगा। किसी ने फायर स्टेशन फोन कर सूचना दी।
सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम ने काफी देर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटनास्थल पर तमाशा देखने वालों की काफी भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मेहनत करनी पड़ी। ट्रक चालक ने बताया कि आग से लाखों का सामान जलकर खाक हुआ है।
