बरेली: लाखों की लागत से लगा स्मार्ट सिटी का सोलर ट्री मुरझाया
बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 300 बेड अस्पताल परिसर में लगा सोलर ट्री धूप में खड़ा मुरझाता जा रहा है। करीब लाखों रुपये की लागत से सोलर ट्री लगाया गया, लेकिन अब तक अस्पताल परिसर में लगी एक भी एलईडी इससे रोशन नहीं हो सकी है। हालत ये है कि 300 बेड …
बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 300 बेड अस्पताल परिसर में लगा सोलर ट्री धूप में खड़ा मुरझाता जा रहा है। करीब लाखों रुपये की लागत से सोलर ट्री लगाया गया, लेकिन अब तक अस्पताल परिसर में लगी एक भी एलईडी इससे रोशन नहीं हो सकी है। हालत ये है कि 300 बेड कोविड अस्पताल संक्रमितों से खाली हो गया है और फिलहाल सोलर ट्री का उपयोग होता साबित नहीं हो रहा है।
300 बेड कोविड अस्पताल में कुछ महीने पहले सौर ऊर्जा के लिए सोलर-ट्री लगाया गया था। इसका इस्तेमाल कोरोना संक्रमितों के वार्डों में बिजली देने के लिए किया जाना था लेकिन लापरवाही के चलते ऐसा न हो सका। विभागीय अधिकारियों के अनुसर स्मार्ट सिटी योजना के तहत कुछ महीने पहले जिले के कई सरकारी दफ्तरों में सोलर पैनल लगाए गए थे। ये पैनल देखने में पेड़ जैसे थे इसलिए इन्हें सोलर ट्री नाम दिया गया।
शुरू में इस पैनल से 300 बेड अस्पताल के प्रशासनिक भवन की बिजली आपूर्ति की तैयारी थी। सोलर ट्री की क्षमता पांच किलोवाट है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी इसका उपयोग नहीं हो सका। इसकी वजह है कि सोलर प्लांट से अस्पताल के किसी हिस्से का कनेक्शन ही नहीं किया गया है। उस दौरान ये भी चर्चा रही कि अस्पताल परिसर में लगी लाइटों को सोलर प्लांट से जलाया जाएगा लेकिन अभी तक उसका भी कनेक्शन नहीं किया गया है।
