लखनऊ: दिनदहाड़े असलहे के दम पर ज्वैलरी शॉप में हुई लूट, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के खरगापुर में लुटेरे ने आज शनिवार को दिनदहाड़े असलहा दिखाकर गोल्ड हाउस ज्वैलरी शॉप में करीब 15 लाख का जेवर लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग निकला। घटना गीतापुरी चौराहे की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुकान के नौकर की भूमिका …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के खरगापुर में लुटेरे ने आज शनिवार को दिनदहाड़े असलहा दिखाकर गोल्ड हाउस ज्वैलरी शॉप में करीब 15 लाख का जेवर लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग निकला। घटना गीतापुरी चौराहे की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुकान के नौकर की भूमिका संदिग्ध दिख रही है। शुरूआती जांच में पता चला है कि लुटेरा बुर्का पहनकर आया था। उसको पकडऩे के लिए पुलिस की टीमें रवाना कर दी गई हैं।

दुकान के मालिक वेद प्रकाश ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा आर्यन सोनी दुकान चलाता है। आज नौकर प्रदीप रावत ने दुकान खोली थी। वह दोपहर में अकेले दुकान पर बैठा था। 11 बजकर 43 मिनट पर एक लुटेरा बुर्का पहनकर उनकी शॉप पर आया था। नौकर को कुछ देर तक समझ में ही नहीं आया कि बुर्के में आदमी है या औरत। उसकी लम्बाई 6 फिट थी। उसने असलहा दिखाकर नौकर का हाथ टेप से बांध दिया। उसके बाद दुकान में रखें 10 हार,अंगूठी और अन्य कीमती सामान उठा लिया। उसके बाद उसके बाद 12 बजकर 5 मिनट पर पैदल ही भाग निकला।

दुकान के मालिक वेद प्रकाश ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा आर्यन सोनी दुकान चलाता है। आज नौकर प्रदीप रावत ने दुकान खोली थी। दुकान के मालिक वेद प्रकाश ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा आर्यन सोनी दुकान चलाता है। आज नौकर प्रदीप रावत ने दुकान खोली थी। घटना के वक्त दुकान के बाहर कुछ लोग मौजूद थे। उन्होंने उसे जाते हुए देखा। लेकिन किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की। कारोबारी ने 15 लाख के नुकसान का अनुमान जताया है। दुकान के मालिक ने ये भी बताया कि करीब एक महीने से सीसीटीवी कैमरा खराब है।

संबंधित समाचार