हरदोई: प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार
हरदोई। संडीला थाना क्षेत्र में शनिवार को प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी । आरोपित पत्नी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस के पूछने पर उसने हत्या की बात स्वीकार ली है। पुलिस जांच में लगी हुई है। संडीला क्षेत्र के बेलई निवासी विपिन की सात साल पहले क्षेत्र …
हरदोई। संडीला थाना क्षेत्र में शनिवार को प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी । आरोपित पत्नी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस के पूछने पर उसने हत्या की बात स्वीकार ली है। पुलिस जांच में लगी हुई है। संडीला क्षेत्र के बेलई निवासी विपिन की सात साल पहले क्षेत्र के ही भानपुर निवासी गुड़िया से शादी हो गई थी।
विपिन के पिता ने बहु और गांव के ही उसके प्रेमी छोटू के साथ मिलकर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे के कमरे में एक दरवाजा है जिससे बहु का प्रेमी आया और विपिन की हत्या के बाद फरार हो गया।
विपिन की मां माइके और भाई करण कुछ दिन पहले रसूलपुर स्थित ननिहाल गया था। गुड़िया के कहने पर गुरुवार को विपिन भी पत्नी और बच्चे को लेकर अपने ननिहाल चला गया।विपिन के भाई करण ने बताया कि वह और मां आंगन में सो रहे थे। विपिन और गुड़िया कमरे में थे। देर रात गुड़िया कमरे से निकला, विपिन के भाई ने पूछा तो उसने बताया कि वो पानी लेने के लिए उठी है। सुबह 5 बजे सब उठे और विपिन को भी उठाया पर वो नहीं हिला। जब देखा तो उसकी मौत हो गई थी। विपिन के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं।
पुलिस के पूछने पर गुड़िया ने हत्या की बात स्वीकार ली है। इसके साथ ही ये भी बताया कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति का गला दबाया जिससे उसकी जान निकल गई। पत्नी के हत्या की वजह नहीं बताई। पुलिस केस के बाकी बिंदुओं पर भी गौर कर रही है। इसी के साथ गुड़िया के प्रेमी छोटू की भी खोज कर रही है।
