गोरखपुर: शिलान्यास के मौके पर हुई बारिश तो बोले राष्ट्रपति- भगवान इंद्रदेव…
गोरखपुर। महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय के शिलान्यास समारोह में बारिश के बावजूद उपस्थित जनसमूह का उत्साह देखने लायक था। इस समारोह के मुख्य अतिथि ‘महामहिम’ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी लोगों का यह उत्साह देखकर खुश हो गए। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत ही बारिश की ‘ शुभता’ के जिक्र से की। राष्ट्रपति ने कहा कि …
गोरखपुर। महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय के शिलान्यास समारोह में बारिश के बावजूद उपस्थित जनसमूह का उत्साह देखने लायक था। इस समारोह के मुख्य अतिथि ‘महामहिम’ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी लोगों का यह उत्साह देखकर खुश हो गए। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत ही बारिश की ‘ शुभता’ के जिक्र से की। राष्ट्रपति ने कहा कि आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास समारोह में भगवान इंद्रदेव भी आशीर्वाद देने आ गए हैं। इतना कहते ही पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।
राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय शास्त्रों में यह मान्यता है कि शुभ कार्य के दौरान आकाश से पानी की बूंदें आ जाएं तो कार्य शुभ से अत्यंत शुभम हो जाता है। उन्होंने कहा कि सुबह लखनऊ से चले , तो मौसम पूर्वानुमान के अनुसार यह जानकारी थी कि आज बारिश होने वाली है। बारिश में भी जुटे भारी जनसमूह को देख राष्ट्रपति ने कहा कि आयुष विश्वविद्यालय के प्रति आप सबके समर्पण की भावना ही है कि खुद प्रभु इंद्रदेव का भी आशीर्वाद मिल गया है।
