सीतापुर: पैंतालीस हजार की नकदी समेत दो लाख की चोरी, जानें पुलिस ने क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। जिले के तालगांव कोतवाली इलाके के एक गांव के ही दो घरों को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। यहां पर पैंतालीस हजार की नगदी समेत करीब दो लाख के जेवरात सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के मदनापुर गढ़ी निवासी कुलदीप सिंह पुत्र सुरेश सिंह के घर से अज्ञात चोरों …

सीतापुर। जिले के तालगांव कोतवाली इलाके के एक गांव के ही दो घरों को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। यहां पर पैंतालीस हजार की नगदी समेत करीब दो लाख के जेवरात सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के मदनापुर गढ़ी निवासी कुलदीप सिंह पुत्र सुरेश सिंह के घर से अज्ञात चोरों ने 3 जोड़ी पायल, तीन सोने के माला, तीन अंगूठी, मोबाइल फोन सहित 25 हजार की नगदी चोर उठा ले गए।

उसके बाद अज्ञात चोर गांव के ही धर्मेंद्र सिंह के घर पर धावा बोल दिया। यहां पर बीस हजार की नकदी सहित गले का हार ,एक मांग बेंदी सोने की अंगूठी ,पायल व बर्तन पर हाथ साफ कर चोर उठा ले गए। घटना की सूचना दोनों पीड़ितों ने तालगांव कोतवाली पुलिस को तहरीर के माध्यम से दी है। तालगांव पुलिस का कहना है तहरीर मिली है। जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित समाचार