यूपी: बेसिक शिक्षा मंत्री ने शिक्षक अभ्यर्थियों से कहा- आवास घेरकर क्यों करते हो डिस्टर्ब
लखनऊ। बेसिक शिक्षा निदेशालय शिविर कार्यालय के पीछे चल रहे प्रदर्शन के 70 दिन पूरे हो चुके हैं। वहीं बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने भी साफ कर दिया है कि 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत 22 हजार पदों को जोड़कर भर्ती नहीं की जायेगी। दरअसल बेसिक शिक्षा मंत्री खंड शिक्षा अधिकारियों कार्यक्रम …
लखनऊ। बेसिक शिक्षा निदेशालय शिविर कार्यालय के पीछे चल रहे प्रदर्शन के 70 दिन पूरे हो चुके हैं। वहीं बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने भी साफ कर दिया है कि 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत 22 हजार पदों को जोड़कर भर्ती नहीं की जायेगी। दरअसल बेसिक शिक्षा मंत्री खंड शिक्षा अधिकारियों कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गये थे, इसी बीच अभ्यर्थियों को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली तो वह भी मंत्री से मिलने के लिए पहुंच गये।
अभ्यर्थियों ने बताया कि इस दौरान मंत्री ने पहले तो मिलने से मना कर दिया, लेकिन बाद में दो महिला अभ्यर्थी निधि और आंकाक्षा को मिलने का मौका दिया गया। मुलाकात के दौरान जो वार्ता हुई उस बारे में अभ्यर्थी निधि ने बताया कि 22 हजार पदों को जोड़कर भर्ती किए जाने के लिए मंत्री ने साफ मना कर दिया है। उन्होंने बताया कि मंत्री ने कहा कि 66500 और 69000 शिक्षक भर्ती हम पूरी कर चुके हैं ऐसे में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की मांगे जायज नहीं है। वहीं आकांक्षा ने बताया कि इसके बाद मंत्री उठके चल दिए कोई भी बात करने से इनकार कर दिया।
आवास घेरकर क्यों करते हो डिस्टर्ब
महिला अभ्यर्थी आकांक्षा ने बताया कि वार्ता के दौरान मंत्री ने कहा आप लोग प्रदर्शन करते हमारे आवास का घेराव करते हैं, इससे उनकी पांच साल की बेटी भी डिस्टर्ब हो जाती है, इस तरह से आवास का घेराव करना ठीक नहीं है। हालांकि अभ्यर्थियों का कहना है कि हम पिछले 70 दिनों लगातार अपने प्रदर्शन कर रहे हैं इस दौरान पुलिस कर्मी हमारे बच्चों के सामने ही बुरा भला कह रहे, उसको देखने वाला कोई नही है।
