यूपी: प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- मजबूत बूथ कमेटी ही भाजपा की जीत का आधार
लखनऊ। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मजबूत बूथ कमेटी ही भाजपा की विजय का आधार है। भाजपा कार्यकर्ता इनके जरिए ही 2022 में ऐतिहासिक विजय का प्रारूप तैयार कर रहे हैं। कहा कि सपा व बसपा ने अपनी सरकारों में प्रदेश को अपराध व अपराधियों के हवाले कर दिया था। सपा-बसपा व …
लखनऊ। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मजबूत बूथ कमेटी ही भाजपा की विजय का आधार है। भाजपा कार्यकर्ता इनके जरिए ही 2022 में ऐतिहासिक विजय का प्रारूप तैयार कर रहे हैं। कहा कि सपा व बसपा ने अपनी सरकारों में प्रदेश को अपराध व अपराधियों के हवाले कर दिया था। सपा-बसपा व कांग्रेस के गठजोड़ से प्रदेश की भय, भूख, भ्रष्टाचार की बनी छवि को बदलने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।
यह विचार उन्होंने बूथ समिति समितियों के भौतिक सत्यापन के दौरान व्यक्त किए। शनिवार को उन्होंने सीतापुर के बूथ संख्या 278 हुसैनगंज तथा महोली विधानसभा बूथ संख्या 160 और शाहजहांपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल शक्ति केन्द्र, बूथ संख्या 44 पर भौतिक सत्यापन किया। ये अभियान 25 अगस्त से प्रारम्भ हुआ है। जिसमें पार्टी सभी नेता व जनप्रतिनिधि शामिल हैं।
