बरेली: सेटेलाइट के पास अवैध दुकानें फैला रहीं गंदगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सेटेलाइट बस अड्डे के पास गंदगी की वजह आसपास सड़क किनारे दुकानदार और खोखे वाले बन रहे हैं। मामला संज्ञान में आने पर एआरएम ने एसपी ट्रैफिक को पत्र लिखकर दुकानदारों को हटाने की मांग की है। वहीं इसके साथ ही मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी को भी पत्र लिखकर दो सफाई कर्मचारियों …

बरेली, अमृत विचार। सेटेलाइट बस अड्डे के पास गंदगी की वजह आसपास सड़क किनारे दुकानदार और खोखे वाले बन रहे हैं। मामला संज्ञान में आने पर एआरएम ने एसपी ट्रैफिक को पत्र लिखकर दुकानदारों को हटाने की मांग की है। वहीं इसके साथ ही मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी को भी पत्र लिखकर दो सफाई कर्मचारियों को तैनात करने की मांग की है।

सेटेलाइट बस अड्डे के बाहर लगने वाली अवैध दुकानों, ऑटो, ई-रिक्शा से जाम लगने के साथ ही अवैध दुकानों से निकलने वाला कूड़ा बस अड्डे पर पहुंच रहा है। इस कारण बस अड्डे पर गंदगी फैलने के साथ ही संक्रमण फैलने का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में यहां पहुंचने वाले यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए रुहेलखंड डिपो के एआरएम राजेश कुमार ने मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखते हुए सफाई व्यवस्था कराने को कहा है।

इसके अलावा बस अड्डे के बाहर लगने वाली अवैध दुकानों, ऑटो, ई-रिक्शा से जाम लगने की बात कहते हुए इन्हें हटाने के लिए एसपी ट्रैफिक को पत्र लिखा है। एआरएम ने बताया कि बस अड्डे पर दो सफाई कर्मियों की तैनाती किए जाने को भी पत्र लिखा है, जिससे सफाई व्यवस्था बनी रहे।

संबंधित समाचार