बरेली: पुलिसकर्मियों ने ऑटो में बैठी युवतियों से की हूटिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक तरफ प्रदेश सरकार महिलाओं व लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए मिशन शक्ति जैसे अभियान चला रही है तो दूसरी तरफ पुलिस कर्मी ही खाकी की छवि धूमिल कर रहे हैं। बिथरी चैनपुर थाने के दो सिपाहियों ने शुक्रवार रात पीलीभीत बाईपास रोड पर शराब के नशे में ऑटो में बैठीं …

बरेली, अमृत विचार। एक तरफ प्रदेश सरकार महिलाओं व लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए मिशन शक्ति जैसे अभियान चला रही है तो दूसरी तरफ पुलिस कर्मी ही खाकी की छवि धूमिल कर रहे हैं। बिथरी चैनपुर थाने के दो सिपाहियों ने शुक्रवार रात पीलीभीत बाईपास रोड पर शराब के नशे में ऑटो में बैठीं युवतियों को देखकर हूटिंग करनी शुरू कर दी।

मौके पर मौजूद स्थानीय दरोगा ने जब सिपाहियों को रोका तो दोनों ने दरोगा से अभद्रता कर उनका ईयरफोन तक तोड़ दिया। बारादरी थाने में भी दोनों ने हंगामा काटा। बिथरी पुलिस के आने के बाद दोनों सिपाहियों को छोड़ा गया। हालांकि, अफसरों ने दोनों सिपाहियों का मेडिकल कराकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।

बिथरी थाने के सिपाही जगदीश और हल्के में तैनात सिपाही निकुंज शुक्रवार देर सादे कपड़ों में बारादरी क्षेत्र के सुरेश शर्मा नगर पहुंचे। इलाके में स्थित एक होटल में दोनों ने खाना खाया और बाइक से पीलीभीत बाईपास पर चल पड़े। कुछ दूर चलने के बाद रास्ते में जा रहे एक ऑटो रिक्शा में कुछ लड़कियां बैठी थीं, जिन्हें देखकर दोनों सिपाहियों ने हूटिंगबाजी शुरू कर दी।

उनकी हरकतें देख मौके पर खड़े मॉडल टाउन चौकी इंजार्ज अनिल कुमार ने दोनों सिपाहियों की गाड़ी रोक ली और पूछताछ करते हुए माफी मांगने की बात कही। इतनी ही बात में नशे में धुत सिपाही आगबबूला हो गए और दरोगा से बदतमीजी करने लगे। गुस्से में आकर सिपाहियों ने दरोगा का मोबाइल छीन लिया। ईयरफोन भी तोड़ डाला। जिसके बाद मौके पर मजमा लग गया। दरोगो के साथ तैनात सिपाही दोनों को पकड़कर बारादरी थाने ले आए।

वहां भी नशे में सिपाहियों में हंगामा काटा। काफी देर बवाल के बाद बिथरी पुलिस को भी बारादरी थाने बुला लिया गया। सूचना पर पहुंची बिथरी पुलिस ने दोनों सिपाहियों को किसी तरह शांत कराया। जिसके बाद दोनों सिपाहियों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। सिपाहियों की हरकतों की पूरी जानकारी बारादरी थाना प्रभारी ने अला अफसरों को भेज दी।

मेडिकल जांच में दोनों सिपाहियों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। दोनों सिपाहियों की रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी गई है। -नीरज मलिक, इंस्पेक्टर, बारादरी

संबंधित समाचार