बरेली: जिलाधिकारी ने स्कूलों के निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिलाधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शनिवार को सबसे पहले ज़िलाधिकारी नीतीश कुमार ने बिहारीपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय, मॉडल किशोर बाजार में पहुंचे जिसमें 5 स्मार्ट कक्षाएं संचालित हैं। विद्यालय में रंगाई-पुताई एवं बाल पेंटिंग का कार्य कराया जा रहा था। जिलाधिकारी ने छात्र नामांकन में वृद्धि, …

बरेली, अमृत विचार। जिलाधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शनिवार को सबसे पहले ज़िलाधिकारी नीतीश कुमार ने बिहारीपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय, मॉडल किशोर बाजार में पहुंचे जिसमें 5 स्मार्ट कक्षाएं संचालित हैं। विद्यालय में रंगाई-पुताई एवं बाल पेंटिंग का कार्य कराया जा रहा था।

जिलाधिकारी ने छात्र नामांकन में वृद्धि, छत की मरम्मत एवं विद्यालय प्रांगण में साफ-सफाई कराने तथा एक कक्षा में पुस्तकालय व प्रयोगशाला स्थापित करने के निर्देश दिये। उसके बाद डीएम ने कोहाड़ापीर स्थित कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। कक्षों में टायलीकरण तथा कैम्पस में इंटरलॉकिंग का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। छात्र नामांकन में वृद्धि किये जाने एवं इंगित कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिये गये।

अंत में भूड़ स्थित कम्पोजिट विद्यालय के कैम्पस में साफ-सफाई कराने, विद्यालय कैम्पस में खड़ी कंटीली झाड़ी को तत्काल कटवाने तथा खड़े वृक्षों की छंटाई कराने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर के सापेक्ष कार्य पूर्ण कराये जाने के लिए सभी प्राधानाध्यापकों को निर्देशित किया।

उन्होंने विद्यालयों में ज्यादा से ज्यादा छात्र संख्या एवं विद्यालय के समुचित रख-रखाव की ओर विशेष ध्यान दिये जाने पर बल दिया। यह भी निर्देश दिए कि नगर निगम की ओर से कराये जाने वाले कार्यों को पूर्ण कराये जाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार