इटावा: फांसी पर लटकी मिली किशोरी, परिजनों ने गांव के युवक पर लगाया आरोप
इटावा। वैदपुरा थाना क्षेत्र के उमरई गांव में किसान की बेटी फांसी पर लटकती मिली। परिवारवालों ने गांव के ही युवक औऱ उसके साथियों पर हत्या कर शव को फांसी में लटकाने का आरोप लगाया । किशोरी अविवाहित थी, लेकिन जब उसका शव मिला तब उसकी मांग भरी हुई थी। ये मांग किसने भरी इस …
इटावा। वैदपुरा थाना क्षेत्र के उमरई गांव में किसान की बेटी फांसी पर लटकती मिली। परिवारवालों ने गांव के ही युवक औऱ उसके साथियों पर हत्या कर शव को फांसी में लटकाने का आरोप लगाया । किशोरी अविवाहित थी, लेकिन जब उसका शव मिला तब उसकी मांग भरी हुई थी। ये मांग किसने भरी इस बात का खुलासा आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही होगा। भरी मांग देखकर सभी के मन में तरह-तरह के सवाल भी जाग गए हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
आपको बता दें, आरोपी युवक की मृतका से दोस्ती थी। मृतका की मां ने बताया कि शनिवार देर शाम वह छोटी बेटी के साथ वैदपुरा स्थित एक डॉक्टर की क्लीनिक में दवा लेने के लिए गई थी। घर में बड़ी बेटी अकेली थी। जब वह घर लौटी तो गांव का एक युवक उनके घर से निकल रहा था। वह छोटी बेटी के साथ अंदर गई तो बड़ी बेटी कमरे में पंखे के कुंडे से फांसी पर लटक रही थी। मां ने शोर मचाया और लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने मिलकर पुलिस को जानकारी दी।
एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की मौत को लेकर कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। जिसके चलते किशोरी के शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल से कराया जा रहा है। किशोरी के परिजनों ने प्रार्थना पत्र भी दिया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर वैदपुरा थाने में समुचित धाराओं में मामला भी दर्ज लिया गया है। आरोपियों की तेजी से तलाश शुरू कर दी गई है।
