गाजियाबाद: 3 दिन के नवजात को किया अगवा, 10 घंटे में पकड़े गए आरोपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। मुरादनगर सीएचसी से एक 3 दिन का नवजात अगवा कर लिया गया था। नवजात को पुलिस ने 10 घंटे के भीतर ढूंढ निकाला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने कहा कि नवजात को अगवा करने वाले आरोपियों की पहचान विजय उर्फ राहुल और प्रिंस के तौर पर हुई है। आपको बता दें विजय एक …

गाजियाबाद। मुरादनगर सीएचसी से एक 3 दिन का नवजात अगवा कर लिया गया था। नवजात को पुलिस ने 10 घंटे के भीतर ढूंढ निकाला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने कहा कि नवजात को अगवा करने वाले आरोपियों की पहचान विजय उर्फ राहुल और प्रिंस के तौर पर हुई है। आपको बता दें विजय एक  किन्नर है।

दोनों आरोपियों को हापुड़ जिले के एक गांव से पकड़ा गया है। नवजात को छुड़ाने के दौरान दोनों आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ भी हुई, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार दोनों पकड़े गए। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सीएचसी गए थे, जहां किन्नर ने खुद को गर्भवती महिला बताया। इसके बाद वो बदनौली पहुंचे और पड़ोसियों को कहा कि उनके यहां बेटा हुआ है।

 गुरुवार को 24 साल की मीनू ने बच्चे को जन्म दिया था। शनिवार की सुबह, मीनू ने देखा कि उसका बेटा नहीं मिल रहा। परिजनों ने बच्चे की तलाश करना शुरू कर दिया। बहुत देर तक जब बच्चे की खबर न मिली तब मीनू और उसके पति संदीप की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने शनिवार की रात ‘स्पेशल वेपन एंड टैक्टिक्स’ टीम का गठन किया। पुलिस की सक्रियता से नवजात को अगवा करने के आरोपी विजय और प्रिंस को हापुड़ के बदनौली गांव से पकड़े गए।

संबंधित समाचार