बाराबंकी: मेजर ध्यानचंद की जयंती पर कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले के नगर फतेहपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा राष्टीय खेल दिवस के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फतेहपुर की नगर इकाई द्वारा राष्टीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन नेशनल इंटर कॉलेज के …

बाराबंकी। जिले के नगर फतेहपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा राष्टीय खेल दिवस के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फतेहपुर की नगर इकाई द्वारा राष्टीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन नेशनल इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर किया गया। जिसमें विभिन्न स्थानीय कबड्डी टीम ने प्रतिभाग किया। अन्तिम निर्णायक मैच प्यारेपुर और मिरदहानपुरवा के बीच हुआ जिसमें प्यारेपुर की टीम विजय घोषित हुई।

विद्यार्थी परिषद के द्वारा प्रथम एव दितीय स्थानों पर रही टीम को ट्राफी एव विजय प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और राष्टीय खेल दिवस की बधाई ज्ञापित की। कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष प्रतीक मिश्रा, तहसील सोशल मीडिया प्रमुख अजीत श्रीवास्तव, तहसील संयोजक विभु पाठक, नगर मंत्री श्री अंक यादव, सह मंत्री अनुज ठाकुर, आलोक श्रीवास्तव, आलोक वर्मा अभिषेक जोशी आदि सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार