अमेठी: पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में चौकी इंचार्ज घायल, एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात गश्‍त के दौरान एसओजी और पुलिस टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गयी। पुलिस एन्‍काउंटर में दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। जिसमें इन्हौना चौकी प्रभारी और एक बदमाश घायल हो गया। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने लूट के …

अमेठी। जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात गश्‍त के दौरान एसओजी और पुलिस टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गयी। पुलिस एन्‍काउंटर में दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। जिसमें इन्हौना चौकी प्रभारी और एक बदमाश घायल हो गया। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने लूट के रुपयों के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक बदमाश मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायल चौकी प्रभारी और बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी तिलोई में भर्ती कराया गया है।

दरअसल लगभग सप्ताह भर पहले शनिवार के दिन बैंक से नगदी लेकर अहोरवा भवानी आते समय दो बदमाशों ने व्यवसायी को गोली मारकर 32 हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। शनिवार की देर रात गश्‍त के दौरान सरैया सलारपुर के निकट एसओजी प्रभारी विनोद यादव और शिवरतनगंज पुलिस टीम को बदमाशों की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। जिसमें बदमाशों ने गोली चलाना शुरू कर दिया।

बदमाशों ने पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग की। पुलिस ने भी दूसरी तरफ से फायरिंग की। जिसमें चौकी प्रभारी तनुज पाल पैर में गोली लगने से वे जख्मी हो गए। वहीं पुलिस की फायरिंग में भी बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं एक बदमाश विजय विक्रम सिंह (राहुल सिंह) पुत्र स्वर्गीय सुमन बहादुर सिंह निवासी पूरे अमेठियन मजरे भानीपुर थाना शिवरतनगंज जिला अमेठी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पकड़े गए बदमाश की पहचान अम्बेडकरनगर जिले के महरुआ निवासी अविनाश गौतम के रूप में हुई है।

पुलिस ने बदमाश के पास से 10 हजार 300 रुपये लूट की रकम के साथ ही एक अवैध असलहा एक खोखा कारतूस, 315 बोर बरामद किया है। शिवरतनगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि घायल चौकी प्रभारी तनुज पाल और बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकडे बदमाश पर मुअसँ 191/21 धारा 394 /411 भादवि थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी तथा मुअसँ 205/21 धारा 307 भादवि थाना शिवरतनगंज जिला अमेठी , अपराध सँखया 206 /21 धारा 3/ 25 आम्रस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया , इलाज के उपरांत बदमाश को जेल भेज दिया गया है।

अभियुक्त का अपराधिक इतिहास

मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश के विरुद्ध दो जनपदों मे कुल पाँच मुकदमे दर्ज है। जिसने अमेठी में लूट की बारदात को अंजाम दिया है । अविनाश कुमार गौतम का पूर्व समय अपराधिक अपराधिक इतिहास है। जिस के विरुद्ध अंबेडकर नगर जनपद में प्रथम मुकदमा, थाना महरूवा में आईपीसी की धारा 307 / 34 मु.अ.सँ. 9/21 मे मुकदमा दर्ज है। दूसरा मुकदमा इसी थाने पर 97/18 धारा 392 भा. दँ. सँहिता के तहत अंकित है। तीसरा मु.अ. सँ. 238/18 धारा 394/ 411 भादवि थाना अहिरौली जनपद अंबेडरनगर, चौथा मु.अ.सं. 238/18धारा 395/397 /34 /412भादवि थाना दोस्त पुर जिला सुलतानपुर ,पांचवां मुअसँ 147/18 धारा 307थाना दोस्तपुर सुल्तानपुर में मुकदमा दर्ज है।

संबंधित समाचार