बाजपुर: टाईसन का पता बताने वाले को अब 25 हजार का इनाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। आईआरबी-प्रथम बैलपड़ाव के सहायक सेनानायक महेश चंद्र जोशी का कुत्ता (रॉट व्हीलर प्रजाति) काफी प्रयासों के बाद भी नहीं मिल पाया है, जबकि उनके अनेक सहयोगी संगठनों के लोग कुत्ते की तलाश में लगे हैं। सेनानायक द्वारा कुत्ते पर इनाम की राशि 10 हजार से बढ़ा कर 25 हजार कर दी गई …

बाजपुर, अमृत विचार। आईआरबी-प्रथम बैलपड़ाव के सहायक सेनानायक महेश चंद्र जोशी का कुत्ता (रॉट व्हीलर प्रजाति) काफी प्रयासों के बाद भी नहीं मिल पाया है, जबकि उनके अनेक सहयोगी संगठनों के लोग कुत्ते की तलाश में लगे हैं। सेनानायक द्वारा कुत्ते पर इनाम की राशि 10 हजार से बढ़ा कर 25 हजार कर दी गई है, जो चर्चा का विषय बनी हुई है।

सहायक सेनानायक महेश चंद्र जोशी ने बताया कि 17 अगस्त की सायं से उनका टाईसन गायब है जो काले रंग का लगभग चार वर्ष आयु का है। उसके चारों पैरों के पंजे से थोड़ी ऊपर तक पीला रंग है।

आंखों के ऊपर पीले रंग की बिंदिया बनी है। परिवार द्वारा उसका नाम टाइसन रखा गया है। सूचना पर अब इनाम की राशि 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 25 हजार रुपए कर दी गई है। सूचना 89793-11433, 93131-30233 पर दी जा सकती है। जोशी ने कहा कि यदि कोई भी कुत्ते के बारे में कोई जानकारी देना चाहता है और अपना नाम गुप्त रखना चाहता है तो उसका नाम गुप्त रखा जाएगा। वहीं कुछ लोगों के अनुसार टाईसन को अंतिम बार बैंतखेड़ी, गोबरा, इटव्वा क्षेत्र में देखा गया था।

संबंधित समाचार