बरेली: 1.40 लाख गृह करदाताओं को बड़ी राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कई वर्षों से गृह कर जमा न करने वाले करदाताओं को नगर निगम राहत देने जा रहा है। करदाताओं को एकमुश्त समाधान योजना के तहत 1 सितंबर से 31 दिसंबर तक गृह कर पर ब्याज के ब्याज से छूट दी जाएगी। नगर निगम ने करीब 1.40 लाख करदाताओं को ब्याज के बोझ …

बरेली, अमृत विचार। कई वर्षों से गृह कर जमा न करने वाले करदाताओं को नगर निगम राहत देने जा रहा है। करदाताओं को एकमुश्त समाधान योजना के तहत 1 सितंबर से 31 दिसंबर तक गृह कर पर ब्याज के ब्याज से छूट दी जाएगी।

नगर निगम ने करीब 1.40 लाख करदाताओं को ब्याज के बोझ से राहत दी है। नगर निगम 31 साल में पहली बार एकमुश्त समाधान योजना लेकर आया है। ब्याज माफी के प्रस्ताव पर नगर निगम बोर्ड ने मोहर लगा दी है। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने बताया कि बोर्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।

बैठक में सबसे अहम प्रस्ताव एकमुश्त समाधान योजना का रहा। नगर निगम 31 वर्षों के इतिहास में पहली बार एकमुश्त समाधान योजना लाया है। यह योजना उन शहरवासियों के लिए लाभदायक होगी जो पिछले कई वर्षों से विभिन्न कारणों से गृह कर की अदायगी नहीं कर पाए हैं। जिसके कारण उस टैक्स पर ब्याज पर ब्याज लगता गया और अब ब्याज की राशि मूलधन से भी अधिक हो गई है।

उन लोगों की समस्याओं को देखते हुए सभी लोगों का गृह कर पर लगाया गया ब्याज माफ करने के उद्देश्य से एकमुश्त समाधान योजना लाई गई है। इसके तहत ऐसे लोग अगर गृह कर की राशि का एकमुश्त भुगतान करते हैं तो उनका ब्याज माफ कर दिया जाएगा।

संबंधित समाचार