बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन की बरेली इकाई गठित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित एक लॉन में रविवार को इंडो बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन की बैठक में बरेली की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। मोहम्मद मुजाहिद खान को जिला अध्यक्ष, अम्मार हुसैन को महासचिव, शरद तिवारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में मुख्य अतिथि एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव विष्णु चौहान और …

बरेली, अमृत विचार। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित एक लॉन में रविवार को इंडो बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन की बैठक में बरेली की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। मोहम्मद मुजाहिद खान को जिला अध्यक्ष, अम्मार हुसैन को महासचिव, शरद तिवारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में मुख्य अतिथि एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव विष्णु चौहान और उत्तर भारत के सचिव आरडी तिवारी मौजूद रहे।

इस मौके पर विष्णु चौहान ने कहा कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को बढ़ावा देना है। बरेली का जिला एसोसिएशन गठित होने के बाद यहां भी खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी। खिलाड़ियों के साथ किसी प्रकार का पक्षपात नहीं किया जाएगा और उनके मान-सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

आज के दौर में नशे और नशीले पदार्थों से युवाओं को दूर रखकर उन्हें स्वास्थ्य का प्रति जागरूक किया जाएगा। जिलाध्यक्ष मुजाहिद खान ने कहा कि जिला एसोसिएशन की ओर से प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी और पुरस्कार के रूप में नकद राशि देकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया जाएगा।

कार्यक्रम में अमित भरतौल, वसीम खान, साहिल खान, अरशद खान, इकबाल खान, रईस मियां, अभिषेक, अकासीर, नवाजिश हजारी, निक्की आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार