बरेली: मुंशीनगर में सड़क दो हिस्सों में बन रही, बीच का हिस्सा छोड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम के अधिकारी भी नेताओं की तरह कार्य करा रहे हैं। निगम के अधिकारियों की वजह से मुंशीनगर के हजारों लोग परेशान हैं। नगर निगम जिस मुख्य सड़क को सीसी रोड बनवा रहा है। उस सड़क को दोनों ओर से बनाने के लिए स्वीकृति दे दी लेकिन बीच में काफी क्षतिग्रस्त …

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम के अधिकारी भी नेताओं की तरह कार्य करा रहे हैं। निगम के अधिकारियों की वजह से मुंशीनगर के हजारों लोग परेशान हैं। नगर निगम जिस मुख्य सड़क को सीसी रोड बनवा रहा है। उस सड़क को दोनों ओर से बनाने के लिए स्वीकृति दे दी लेकिन बीच में काफी क्षतिग्रस्त टुकड़े को बनाने के लिए हामी नहीं भरी। जबकि सबसे ज्यादा उसी हिस्से में सड़क क्षतिग्रस्त और गड्ढायुक्त है। करीब 500 मीटर वाली इस सड़क पर मौजूदा स्थिति यह है कि पैदल निकल नहीं सकते हैं और दोपहिया वाहन वाले दिनभर फिसलकर गिरते हैं।

महिलाओं और बच्चों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। मुंशीनगर क्षेत्र के कुछ भाजपा नेताओं ने पैरवी कर अपने सामने की सड़क तो स्वीकृत करा ली लेकिन अछते हिस्से की ओर नगर निगम ने भी मुड़कर नहीं देखा। इस वजह से मुंशीनगर में सरदार जी कालोनी में रहने वाले लोगों का जीवन नर्क बन गया है।

इस सड़क निर्माण के लिए कालोनी के लोग कई बार मेयर डा. उमेश गौतम से लेकर नगर आयुक्त और अधिशासी अभियंता निर्माण से मिल चुके हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कालोनी के लोग कहते हैं कि शहर विधायक भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जनप्रतिनिधि कभी झांकते तक नहीं हैं।

संबंधित समाचार