बरेली कॉलेज अभी नहीं जारी करेगा तीसरी मेरिट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज स्नातक प्रथम वर्ष में तीसरी मेरिट अभी नहीं जारी करेगा। पहली और दूसरी मेरिट के छात्रों के प्रवेश होने और शुल्क जमा होने के बाद ही मेरिट जारी की जाएगी। बैंक सर्वर की कमी की वजह से छात्रों की फीस जमा नहीं हो पा रही है। दोनों मेरिट के अभी …

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज स्नातक प्रथम वर्ष में तीसरी मेरिट अभी नहीं जारी करेगा। पहली और दूसरी मेरिट के छात्रों के प्रवेश होने और शुल्क जमा होने के बाद ही मेरिट जारी की जाएगी। बैंक सर्वर की कमी की वजह से छात्रों की फीस जमा नहीं हो पा रही है। दोनों मेरिट के अभी तक सिर्फ 77 फीसदी छात्रों का ही प्रवेश हो सका है और 70 फीसदी की ही फीस जमा हो सकी है। जबकि दूसरी मेरिट के सिर्फ 57 फीसदी छात्रों की फीस जमा हो सकी है।

बरेली कॉलेज के द्वारा 4644 सीटों के लिए दो मेरिट जारी की गई हैं, जिसमें 3553 छात्रों ने प्रवेश लिया है और 2486 की ही फीस जमा हो सकी है। पहली मेरिट 1567 सीटों की जारी की गई थी, जिसमें 1256 प्रवेश हुए और 1154 की फीस जमा हुई है। इस मेरिट के 80 फीसदी प्रवेश और 92 फीसदी फीस जमा हो चुकी है। दूसरी मेरिट 3077 सीट के लिए जारी की गई, जिसमें 2297 प्रवेश हुए हैं और फीस सिर्फ 1332 की जमा हुई है।

दूसरी मेरिट के प्रवेश तो 75 फीसदी हो गए हैं लेकिन फीस कम छात्रों की जमा हुई है। प्रवेश समन्वयक डा. वीपी सिंह ने बताया कि छात्रों के प्रवेश सुनिश्चित होने और फीस जमा होने के बाद ही तीसरी मेरिट जारी की जाएगी। छात्र फीस की समस्या के समाधान के लिए कॉलेज में भी संपर्क कर सकते हैं।

संबंधित समाचार