गोरखपुर: पानी की टंकी में मिला शव, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। हुमायूंपुर हड़वा फाटक के कृषि विभाग के सेवानिवृत्त इस्पेक्टर के मकान की छत पर पानी की टंकी में युवक की हत्या कर शव छिपा दिया गया। घर में जब दुर्गंध उठी तब लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, पत्नी शमनम, बेटे मृत्युंजय सिंह और बेटी साक्षी के साथ रहते है। …

गोरखपुर। हुमायूंपुर हड़वा फाटक के कृषि विभाग के सेवानिवृत्त इस्पेक्टर के मकान की छत पर पानी की टंकी में युवक की हत्या कर शव छिपा दिया गया। घर में जब दुर्गंध उठी तब लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, पत्नी शमनम, बेटे मृत्युंजय सिंह और बेटी साक्षी के साथ रहते है। घर में दो परिवार के लोग रहते हैं। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम  घर में बहुत दुर्गंध आ रही थी। सभी को लगा की आसपास की गंदगी की वजह से ऐसा हो रहा है। रविवार को आसपास की सफाई कराई गई मगर दुर्गंध दूर नहीं हुई। घर के सदस्य ने जब छत पर पानी की टंकी में देखा तो दंग करने वाला नजारा दिखा। टंकी में  एक शव पड़ा हुआ था।

शव 25 साल के एक युवक का था। उसके गले में गमछा लपटा था। युवक के शरीर पर हाफ पैंट, नीला शर्ट था। दाहिने हाथ में रक्षा सूत्र बंधा होने के साथ ही गोदना से विशाल लिखा था। फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे एसएसपी, एसपी सिटी व सीओ गोरखनाथ छानबीन कर रहे हैं। युवक के शव की शिनाख्त नहीं हुई है। युवक का शव पांच से छह दिन पुराना लग रहा है। पुलिस सुरेंद्र और उनके परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है। पानी की टंकी में युवक का शव कैसे पहुंचा इस बात की जांच पुलिस कर रही है। अगल-बगल से छत पर आने का भी कोई निशान नहीं मिला।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता