मिशन 2022: हर वर्ग को साधने में जुटी भाजपा, ट्विटर पर वीडियो जारी कर दिया ये नारा
लखनऊ। अगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हर वर्ग को साधने में लगी हुई है। इसी कड़ी में आज सोमवार को भाजपा की यूपी इकाई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो संदेश जारी किया। वीडियो के माध्यम से किसानों को संदेश देते हुए लिखा, ‘किसानों को मजबूत बना …
लखनऊ। अगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हर वर्ग को साधने में लगी हुई है। इसी कड़ी में आज सोमवार को भाजपा की यूपी इकाई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो संदेश जारी किया। वीडियो के माध्यम से किसानों को संदेश देते हुए लिखा, ‘किसानों को मजबूत बना रही भाजपा सरकार… सही समय पर फसल की खरीद व भुगतान से स्वावलंबी बन रहा किसान। जीतेगा विकास, जीतेगा यूपी…।
किसानों को मजबूत बना रही भाजपा सरकार
सही समय पर फसल की खरीद व भुगतान से स्वावलंबी बन रहा किसान
जीतेगा विकास, जीतेगा यूपी #BJP4UP pic.twitter.com/Xf1OIMnLbd
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) August 30, 2021
यूपी भाजपा द्वारा ट्विटर पर जो वीडियो जारी किया गया उसे देखने सा साफ पता चलता है कि भाजपा किसानों को साधने में जुटी है। भाजपा ने वीडियो के साथ लिखा है,.. किसानों को मजबूत बना रही भाजपा सरकार सही समय पर फसल की खरीद व भुगतान से स्वावलंबी बन रहा किसान…जीतेगा विकास, जीतेगा यूपी।
जानकारी के लिए बता दें कि भाजपा अब यूपी चुनाव को लेकर प्रदेश के अंदर 5 सितंबर से डोर टु डोर कैंपेन की शुरुआत करने जा रही है। इसके अलावा हर विधानसभा क्षेत्र में प्रबुद्ध सम्मेलन का भी आयोजन करेगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी भाजपा। हर घर भाजपा नारे के साथ जनसंपर्क अभियान शुरू होगा।
