आगरा: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और सांसद संजय सिंह समेत सैकड़ों लोगों पर केस दर्ज, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के लोहामंडी थाने में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया व आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह सहित 17 लोगों पर नामजद के साथ करीब 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन सभी पर तिरंगा यात्रा के दौरान 50 लोगों से अधिक की …

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के लोहामंडी थाने में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया व आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह सहित 17 लोगों पर नामजद के साथ करीब 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन सभी पर तिरंगा यात्रा के दौरान 50 लोगों से अधिक की भीड़ जुटाने का आरोप है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत केस दर्ज किया है। बता दें कि पुलिस ने आम आदमी पार्टी को तिरंगा यात्रा के दौरान 50 लोगों एकत्रित होनी अनुमति दी थी, लेकिन सैकड़ों की तादाद में लोग इकठ्ठा हुए थे।

बता दें कि यूपी में होने वाले आगमी विधानसभा चुनाव में भाजपा को टक्कर देने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में AAP ने आगरा, अयोध्या और नोएडा में तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया है। पहले तो आगरा जिला प्रशासन ने तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में रूट बदलकर 50 लोगों के साथ यात्रा निकालने की अनुमति दे दी थी।

लेकिन बीते रविवार को आप के द्वारा निकली गई तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में पार्टी समर्थक व नेता शामिल हुए थे। इसके बाद आगरा पुलिस ने महामारी एक्ट और अन्य धाराओं में मनीष सिसोदिया, संजय सिंह समेत 17 नामजद और करीब 500 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें आम आदमी पार्टी की यह तिरंगा यात्रा लखनऊ, अयोध्या और नोएडा में तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की है जो 14 सितंबर को अयोध्या में ही खत्म होगी। जानकारी के मुताबिक, तिरंगा यात्रा कुछ देर के लिए राम मंदिर में भी रुकेगी।

संबंधित समाचार