बलिया में 98 साल की महिला से दुराचार का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र में 98 साल की एक बुजुर्ग महिला से बलात्कार का कथित प्रयास करने वाले युवक को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। रसड़ा कोतवाली के प्रभारी नागेश उपाध्याय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 98 वर्षीय एक महिला के साथ गत 20 अगस्त की रात्रि उसके …

बलिया। बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र में 98 साल की एक बुजुर्ग महिला से बलात्कार का कथित प्रयास करने वाले युवक को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। रसड़ा कोतवाली के प्रभारी नागेश उपाध्याय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 98 वर्षीय एक महिला के साथ गत 20 अगस्त की रात्रि उसके रिश्तेदार सोनू (22) ने कथित रूप से बलात्कार का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि महिला के पुत्र की शिकायत पर आज सोमवार सोनू के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

संबंधित समाचार