गोरखपुर: मानीराम कुदरिहा बंधे में शुरू हुआ रिसाव, भयभीत ग्रामीणों ने उठाया ये कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। रोहिन नदी पर बने मानीराम कुदरिहा बंधे में कुदरिहा के दक्षिण व करमहा के पास सोमवार सुबह रिसाव शुरू हो गया।रिसाव की सूचना पर ग्रामीण भयभीत हो गए। ग्रामीण बंधे के पास पहुचकर रिसाव को रोकने का प्रयास कर रहे है। बता दे रोहिन नदी पर बने मानीराम कुदरिहा बंधा 16 अगस्त 2017 को …

गोरखपुर। रोहिन नदी पर बने मानीराम कुदरिहा बंधे में कुदरिहा के दक्षिण व करमहा के पास सोमवार सुबह रिसाव शुरू हो गया।रिसाव की सूचना पर ग्रामीण भयभीत हो गए। ग्रामीण बंधे के पास पहुचकर रिसाव को रोकने का प्रयास कर रहे है। बता दे रोहिन नदी पर बने मानीराम कुदरिहा बंधा 16 अगस्त 2017 को करमहा के पास टूटने से बढ़नी कुदरिहा, सियारामपुर, रानपुर गोपालपुर, भगवानपुर शिवपुर, परमेस्वरपुर, जीतपुर, देवीपुर, बालापर, बैजनाथपुर,सोनबरसा मानीराम समेत दर्जनों गाव में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी।जिससे सैकड़ो लोग बेघर हो गए थे।

फिर उसी जगह रिसाव की सूचना पर ग्रामीण 2017 की तबाही का मंजर याद कर सहम गए।रिसाव की सूचना पर जे ई राकेश रोशन अपने कर्मचारियों व ग्रामीणों के साथ रिसाव की जगह पहुचकर गिट्टी बालू से रिसाव को रोकने का प्रयास करने लगे।रिसाव की सूचना पर सपा नेता देवेंद्र निसाध व अमरेंद्र निसाध ने रिसाव स्थल पर पहुचकर निरीक्षण किया व ग्रामीणों को मदद का भरोसा दिया।सपा नेता देवेन्द्र भूषड़ निसाध ने कहा कि हर साल बंधे पर रिसाव होता है परंतु बिभाग बंधे का मरम्मत नही करता जिससे हर बरसात में ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती। सिचाई विभाग के ए ई दिनेश सिंह ने बताया कि रोहिन नदी का स्तर काफी तेजी बढ़ने से जगह जगह सीपेज हो रहा है घबराने की जरूरत नही हमलोगों की टीम लगातार वाच कर रही हर सीपेज को बंद कर दिया जाएगा।

संबंधित समाचार