यूपी: योगी सरकार ने किए सात पीसीएस अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात सात पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी गोरखपुर विकास प्राधिकरण के रिक्त पद पर आजमगढ़ के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गुरु प्रसाद की तैनाती की गई है। इसी प्रकार आजाद भगत सिंह प्रबंध निदेशक संपूर्णानगर चीनी मिल लखीमपुर से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व …

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात सात पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी गोरखपुर विकास प्राधिकरण के रिक्त पद पर आजमगढ़ के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गुरु प्रसाद की तैनाती की गई है। इसी प्रकार आजाद भगत सिंह प्रबंध निदेशक संपूर्णानगर चीनी मिल लखीमपुर से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजमगढ़ बनाए गए। ललित सिंह उप जिलाधिकारी कासगंज से पदोन्नति कर प्रबंध निदेशक संपूर्णानगर चीनी मिल लखीमपुर बनाए गए।

सी तरह राम सिंह गौतम सचिव गोरखपुर विकास प्राधिकरण का तबादला संयुक्त प्रबंध निदेशक यूपी सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड लखनऊ हुआ है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मिर्जापुर के पद पर तैनात उदय प्रताप सिंह को हटाकर गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव पद पर तैनाती दी गई है। ग्रेटर नोएडा में ओएसडी के पद पर तैनात शिव प्रताप शुक्ला को पदोन्नति देकर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मिर्जापुर के पद पर तैनाती दी गई है। बदायूं में उप जिलाधिकारी राधेश्याम सिंह को पदोन्नति देकर गोरखपुर में अपर नगर आयुक्त बनाया गया है।

संबंधित समाचार