बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने को एनटीपीसी ने कसी कमर, उत्पादन में 23 प्रतिशत वृद्धि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने सोमवार को कहा कि उसने बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कमर कस ली है और पिछले साल की तुलना में बिजली उत्पादन में 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बयान में कहा गया है कि देश में बिजली की मांग में भारी …

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने सोमवार को कहा कि उसने बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कमर कस ली है और पिछले साल की तुलना में बिजली उत्पादन में 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बयान में कहा गया है कि देश में बिजली की मांग में भारी वृद्धि हुई है और एनटीपीसी ग्रिड की आवश्यकता के अनुसार मांग को पूरा करने के लिए सभी प्रयास कर रही है।

इसमें कहा गया है कि एनटीपीसी ने बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कमर कस ली है और एनटीपीसी समूह के स्टेशनों से उत्पादन में, पिछले वर्ष की तुलना में 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। कोयला नीति के तहत एनटीपीसी उन स्टेशनों पर कोयले की व्यवस्था कर रही है, जहां कम भंडार है।

इसके अलावा कंपनी ने कहा कि वह महत्वपूर्ण बिजली घरों पर कोयले की आपूर्ति बढ़ाने और जहां भी आवश्यक हो, रेल रेक को भेजने के लिए कोल इंडिया और रेलवे के साथ लगातार समन्वय कर रही है। एनटीपीसी ने बताया कि ओड़िशा में दारलीपल्ली यूनिट 2 (800 मेगावाट) को चालू कर दिया गया है और इस इकाई का वाणिज्यिक संचालन एक सितंबर 2021 से चालू हो जाएगा। इसके अलावा, एनटीपीसी अपने सभी निजी उपयोग वाले खानों से कोयला उत्पादन बढ़ा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका