मुरादाबाद: आम के पेड़ से फंदे पर लटकता मिला मजदूर का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मजदूर का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। बाग स्वामी के पुत्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक अविवाहित था और अपनी विधवा में के साथ रहता था। परिजनों ने किसी झगड़े या रंजिश से साफ इन्कार किया है। पुलिस मामले …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मजदूर का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। बाग स्वामी के पुत्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक अविवाहित था और अपनी विधवा में के साथ रहता था। परिजनों ने किसी झगड़े या रंजिश से साफ इन्कार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र के गांव रतूपुरा की है। यहां रहने वाला 35 वर्षीय नन्हे सिंह मजदूरी करता था। उसके पिता यादराम सिंह की मौत हो चुकी है। उसका बड़ा भाई हरपाल सिंह अपने परिवार के साथ अलग रहता है। जबकि नन्हे अपनी विधवा मां भूरी के साथ रहता था। हरपाल भी पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में मजदूरी करता है।

दोनों भाइयों के पास 12 बीघा खेती की जमीन भी है। हरपाल सिंह ने बताया कि नन्हे मजदूरी करके रविवार को घर आया। इसके बाद वह घर से निकल गया। शाम करीब छह बजे उसका शव गांव की पूरब दिशा में स्थित गांव की मास्टर अतर सिंह की बगिया में आम के पेड़ से लटका मिला। बाग की ओर घूमने गए मास्टर अतर सिंह के बेटे अधिवक्ता विनोद सिंह ने शव झूलता देख पुलिस को सूचना दी।

पूर्व भाजपा सांसद सर्वेश कुमार सिंह के गांव में खुदकुशी की सूचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल हरकत में आ गई। खुद सीओ ठाकुरद्वारा डॉ. अनूप सिंह भी मौके पर पहुंचे और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। मंगलवार को हुए पोस्टमार्टम में उसकी मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के चचेरे भाई ब्रजेश ने बताया कि नन्हे शराब का आदी था, रक्षाबंधन पर भी उसने तीन दिन तक जमकर शराब पी थी।

संबंधित समाचार