बरेली: पटेल चौक पर नाले का पक्का निर्माण शुरू, खुदाई से दिक्कत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पटेल चौक से चौकी चौराहा की ओर नाला निर्माण का काम शुरू हो गया है। इस समय नाला निर्माण कराकर स्लैब डालने का काम भी शुरू हो गया है। हालांकि रोड पर खुदाई और मिट्टी फैलने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उधर शहर की कई खस्ताहाल …

बरेली, अमृत विचार। पटेल चौक से चौकी चौराहा की ओर नाला निर्माण का काम शुरू हो गया है। इस समय नाला निर्माण कराकर स्लैब डालने का काम भी शुरू हो गया है। हालांकि रोड पर खुदाई और मिट्टी फैलने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उधर शहर की कई खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत न किए जाने से उन पर चलना दूभर हो गया है। जंक्शन से तहसील जाने वाली सड़क के भी कई जगहों से उधड़ जाने से राहगीरों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पटेल चौक से चौकी चौराहा की ओर इन दिनों नाले का निर्माण चल रहा है। पटेल चौक के पास चौकी चौराहा की ओर सड़क के दोनों तरफ काफी खुदाई की गई है। इससे रोड पर काफी दूर तक मिट्टी फैली होने से लोगों को परेशानी हो रही है। हालांकि अब इस काम में तेजी दिखाते हुए नाले का पक्का निर्माण शुरू करा दिया गया है। इसके ऊपर स्लैब डालने का काम भी प्रारंभ हो गया है।

अधिकारियों का कहना है कि कोशिश की जा रही है कि एक तरफ नाले की खुदाई के साथ ही पक्का निर्माण और स्लैब डालने का काम भी होता रहे ताकि इस रोड पर निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जा सके। इधर सदर तहसील से जंक्शन जाने वाली सड़क का हाल भी बहुत खराब है। कई जगहों पर सड़क उधड़ने से दोपहिया वाहन चालक गिरते रहते हैं। इसकी मरम्मत का काम भी नहीं कराया जा रहा है।

संबंधित समाचार