बरेली: पिता के जाने के बाद दुकान पर बैठी बच्ची के साथ की अश्लीलता, रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। पिता के घर जाने के बाद दुकान पर बैठी बच्ची के साथ गली के ही लड़के नें अश्लीलता शुरू कर दी। बच्ची की मां के पहुंचने पर युवक दुकान से भाग निकला। परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी के पहले भी इस तरह …
बरेली, अमृत विचार। पिता के घर जाने के बाद दुकान पर बैठी बच्ची के साथ गली के ही लड़के नें अश्लीलता शुरू कर दी। बच्ची की मां के पहुंचने पर युवक दुकान से भाग निकला। परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी के पहले भी इस तरह के अपराधों के चलते जेल जाने की बात सामने आ रही हैं।
बारादरी क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति अपने घर में ही बनी दुकान में किराने की दुकान चलाते हैं। बताया कि रविवार की रात करीब 8:30 बजे वह घर में खाना खाने गए थे। इसी दौरान गली का ही रहने वाला राहुल गुप्ता दुकान पर आकर बैठ गया और दुकान पर बैठी उसकी 8 साल की बेटी के साथ अश्लीलता करने लगा। उसी समय दुकान पर बच्ची की मां पहुंच गई।
बच्ची की मां को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद परिजनों ने बारादरी थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर बारादरी पुलिस ने राहुल गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं राहुल गुप्ता पर यह कोई पहला आरोप नहीं है। बता दें कि युवक पहले भी बच्चियों के साथ इस तरह की अश्लील हकरतें कर चुका है। जिसके लिए उसे जेल भी जाना पड़ा था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 2019 में भी एक नाबालिग बच्ची के साथ अश्लीलता व दुष्कर्म की कोशिश की थी। हालांकि परिजनों के सही समय पर पहुंचने पर आरोपी भाग निकला था। जिसके बाद परिजनों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया था। बताया कि राहुल गुप्ता 14 माह की जेल की सजा काट कर बाहर आया था। वहीं आरोपी द्वारा दोबारा इस तरह के घिनौने हरकत करने का मामला सामने आया है।
