बरेली: त्रिवेणी समेत पांच जोड़ी ट्रेनें निरस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली। मंगलवार से लखनऊ रेल मंडल के रायबरेली स्टेशन के यार्ड रिमाडलिंग व तीन स्टेशनों के दोहरीकरण का काम शुरू हो जाएगा। जिसके चलते मुरादाबाद मंडल की 5 जोड़ी ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। जबकि, तीन ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया जाएगा। जम्मूतवी-पटना के बीच चलने वाली अर्चना एक्सप्रेस 12 सितंबर तक, …

बरेली। मंगलवार से लखनऊ रेल मंडल के रायबरेली स्टेशन के यार्ड रिमाडलिंग व तीन स्टेशनों के दोहरीकरण का काम शुरू हो जाएगा। जिसके चलते मुरादाबाद मंडल की 5 जोड़ी ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। जबकि, तीन ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया जाएगा।

जम्मूतवी-पटना के बीच चलने वाली अर्चना एक्सप्रेस 12 सितंबर तक, हावड़ा-अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल 14 सितंबर तक, वाराणसी-देहरादून के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस 14 सितंबर तक, त्रिवेणी एक्सप्रेस 5 सितंबर से 14 सितंबर व 02355 पटना से जम्मूतवी 31 अगस्त एवं 4, 7 व 11 सितंबर को निरस्त रहेगी।

ये ट्रेनें मुरादाबाद होकर गुजरती हैं। प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि ट्रेनों के निरस्त होने की जानकारी यात्रियों को एसएमएस के जरिये भेज दी गई है।

संबंधित समाचार