बरेली: लाल फाटक पर रूट डायवर्जन के लिए आज होगी बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लाल फाटक रेलवे क्रॉसिंग पर पुल बनाने के लिए क्रॉसिग को 90 दिन बंद करना होगा। ऐसे में वहां से आने और जाने के लिए वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया जाना है। मंगलवार को एसपी ट्रैफिक अपनी टीम के साथ बैठक कर यह तय करेंगे कि किस रूट से …

बरेली, अमृत विचार। लाल फाटक रेलवे क्रॉसिंग पर पुल बनाने के लिए क्रॉसिग को 90 दिन बंद करना होगा। ऐसे में वहां से आने और जाने के लिए वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया जाना है। मंगलवार को एसपी ट्रैफिक अपनी टीम के साथ बैठक कर यह तय करेंगे कि किस रूट से किस वाहन को निकाला जाएगा।

एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने सोमवार का बताया कि लाल फाटक रेलवे क्रॉसिंग पर पुल निर्माण के लिए रूट डायवर्जन होना तय किया जाना है। इसको लेकर मंगलवार को अपनी टीम के साथ बैठक की जाएगी। उसके बाद रूट डायवर्जन का प्लान तैयार किया जाएगा। मंगलवार को मौके पर जाकर देखा जाएगा कि किन वाहनों को वहां से निकाला जा सकता है। यदि छोटे वाहन वहां से निकल सकते हैं तो उन्हें निकाला जाएगा। बड़े वाहनों को अलग रास्तों से निकाला जाएगा।

तो चौपुला पर लगेगा जाम
ट्रैफिक पुलिस अगर महेशपुरा फाटक से वाहनों को शहर में एंट्री देती है तो चौपुला पुल के पास भीषण जाम लगेगा। बदायूं की तरफ से आने वाले वाहनों को पहले पुराने पुल से नीचे उतरना होगा और फिर नए पुल के लिए मुड़ना होगा। इससे वहां पर लगतार जाम की स्थिति रहेगी।

संबंधित समाचार